हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाहबख्शपुर के पास रोडवेज बस को रोककर कंडक्टर के साथ मारपिटाई करने के मामले में 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रोडवेज बस के कंडक्टर विपिन कुमार निवासी श्यामपुर मैल मेरठ ने आरोप लगाया था कि उसने बस में सवार एक व्यक्ति से उसके साथ मौजूद कुत्ते का टिकट बना दिया जिससे युवती आग बबूला हो गई और उसने दबंगों को बुलवाकर पिटवाया। इस दौरान चालक घायल हो गया। मामले में 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं महिला ने आरोप लगाया था कि परिचालक ने उसके साथ छेड़छाड़ की है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























