हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत विकास परिषद, सृजन शाखा हापुड़ द्वारा एक विशाल परिवारिक डाँडिया नाईट उत्सव का आयोजन ब्रेनवेवस इंटरनेशनल स्कूल में किया गया जिसमें लिम्का बुक रिकार्डधारी सिंगर सागरिका देव की शानदार आवाज पर लगभग 1200 हापुडवासियों ने गरबा नृत्य किया। दिल्ली की एंकर पूजा की आवाज ने लोगों में उत्साह भर दिया।
कार्यक्रम में एंट्री कूपन द्वारा की गई थी जहां सभी के लिये डाँडिया स्टीक, लक्की ड्रा, आर्केस्ट्रा क्वीज, बच्चो के लिये गेमस, व्यवसायिक स्टाल, फ़ोटो, मिक्की माउस, दो सेल्फ़ी पॉइंट, खानपान आदि व्यवस्था की गई थी।
उत्सव का आरंभ मुरादाबाद से आयी आर्केस्ट्रा टीम और मेरठ से गरबा नृत्य टीम द्वारा गणेश वंदना कर के किया गया।
उसके प्रश्चात प्रान्तीय अध्यक्ष पंकज सक्सेना, माधव शाखा के सचिव अनुज गोयल, प्रान्तीय वित्त सचिव विपिन अग्रवाल एव प्रांतीय महिला सयोजिका मुक्ता अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित करके उत्सव को आरंभ किया गया।
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित डांडिया सोशल मीडिया पर छा गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रान्तीय चेयरमैन (अर्पण सेवा)- मोहित अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष- अजय बंसल, सचिव- सचिन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष- सचिन गोयल,महिला सयोजिका – संध्या अग्रवाल, कार्यक्रम सयोंजक- वैभव गोयल, आशीष मित्तल, पंकज कंसल, प्रशांत बंसल, गोविंद अग्रवाल, दीपक गर्ग, प्रणव आर्य, सुमित जिन्दल का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में समस्त सृजन शाखा परिवार के सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे।
यात्रियों की सुविधा के लिए आज से होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने होली पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया…
Read more
























