हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तापमान में गिरावट सर्दी की दस्तक दे रही है। सर्दियों में चोर-उच्चके व असामाजिक तत्व सक्रिय हो उठते हैं, जो चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देकर उड़न छू हो जाते है। जनपद हापुड़ की पुलिस ने ऐसे गुंडों से निबटने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है, ताकि जनसहयोग से गुंडों को सबक सीखाया जा सके।
पुलिस अधीसक दीपक भूकर के मुताबिक सर्दी में शहरी व ग्रामीण इलाकों में पुलिस निरन्तर गश्त पर रहेगी। गांवों के चौकीदारों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। रात्रि में पुलिस का गरूड़ वाहन व लैपर्ड गली–मोहल्लों में सायरन बजाते हुए गश्त करेगा। किसी भी सूचना पर डायल-112 गाड़ी तुरन्त मौके पर पहुंचेगी। जनपद के चोरों की कुंडलियां खंगाल कर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे गली-मौहल्लों में भी अपने-अपने घरों के बाहर तथा व्यसायिक प्रतिष्ठानों पर सइक की ओर सीसीवीटी अवश्य लगवाएं ताकि गुंडों को पकड़ा जा सके। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जिस क्षेत्र में घटना होगी उस इलाके के ड्यूटी अफसर के विरुद्ध कारवाई की जाएगी।
हापुड़: मेरठ स्वीट्स ने शुरू की FREE होम डिलीवरी: 8630009590


























