हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित श्रीमती वीरा देवी मोदी जनाना अस्पताल में शनिवार को निशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया इसमें डॉ प्रियंका अग्रवाल हड्डी रोग विशेषज्ञ ने मरीजों की जांच की शिविर में 100 मरीजों ने अपना इलाज कराया फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर जसदीप सिंह बेदी ने भी मरीजों को निशुल्क परामर्श किया।
डॉ प्रियंका अग्रवाल ने बताया कि हड्डी में कैल्शियम की जांच हमेशा कराते रहना चाहिए अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहिए, जिससे घुटनों पर प्रेशर कम आए किसी भी परेशानी होने पर चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। अपने खाने पीने पर विशेष ध्यान रखना चाहिए शिविर में हड्डियों की कमजोरी की जांच मशीन द्वारा की गई। शिविर में राहुल सचदेवा, मुकेश कुमार माहेश्वरी, अतुल कुमार अग्रवाल, मूलचंद शर्मा, सुनील कुमार का विशेष सहयोग रहा।
Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209


























