स्वास्थ्य विभाग ने किया भारतीय अस्पताल सील, एफआईआर कराने की तैयारी










हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित एक अस्पताल के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल को सील कर दिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी। हापुड़ सीएचसी अधीक्षक डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि मौके पर मिले मरीजों को सीएचसी में शिफ्ट करा दिया गया है। हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में सीलिंग की कार्रवाई की गई।
मिली जानकारी के अनुसार उनके स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिल रही थी कि हापुड़ की गढ़ रोड पर मंडी के पास भारतीय अस्पताल का संचालन बिना रजिस्ट्रेशन के किया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे तो अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं मिला जिसके बाद चार दिन पहले स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। वहीं शनिवार की सुबह डॉक्टर दिनेश खत्री डॉक्टर, डॉ के पी सिंह पुलिस और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ भारतीय अस्पताल पहुंचे जहां संतोषजनक जवाब न मिलने पर अस्पताल के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की।
डॉक्टर दिनेश खत्री ने बताया कि अस्पताल का कोई भी सर्जन रजिस्टर नहीं था। हालांकि अस्पताल का कहना है कि उन्होंने आवेदन किया हुआ है जिसके कागजात स्वास्थ्य विभाग ने मांगे हैं। डॉक्टर खत्री ने बताया कि अस्पताल में दो दिनों के भीतर तीन मरीजों का उपचार किया गया जिन्हें गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी हापुड़ में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी ने अस्पताल के खिलाफ एफ आई आर कराने के आदेश भी दिए हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान अस्पताल में एक्सपायर्ड दवाइयां भी मिली हैं। अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

दीपावली ऑफर : FREE THREADING , SPA और भी बहुत कुछ : 8218124225








Related Posts

मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के अन्तर्गत बक्सर के निकट गुरुवार की शाम को सड़क पार कर रही एक महिला को एक मिनी…

Read more

मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): राज्यनिर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीएम अभिषेक पांडेय ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

एलायंस का सम्मान समारोह

एलायंस का सम्मान समारोह

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित
error: Content is protected !!