जनपद की ग्राम पंचायतों में चला विशेष सफाई अभियान










हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): जिले की 273 ग्राम पंचायतों में शनिवार से विशेष सफाई अभियान शुरू किया गया। यह अभियान पूरे सप्ताह प्रभावी रूप से चले इसके लिए निगरानी की कारगर त्रिस्तरीय व्यवस्था ब्लॉक, जिला और मंडल स्तर से की गई है। मंडल स्तर से औचक निरीक्षण की व्यवस्था की गई है। ब्लॉक स्तर से दी गई है कि शनिवार को सभी ग्राम पंचायतों में सफाई अभियान चला। जिले स्तर से निगरानी रखी गई कि सफाई अभियान वाकई में विशेष रहे।जिले से आंकलन किया गया कि किस तरह की सफाई की जा रही है, कैसे इसे और प्रभावी बनाएं ।इस पर सभी सहायक विकास अधिकारी पंचायत और ग्राम पंचायत सचिवों से बात की जा रही है। अभियान में लगे सफाई कर्मी मौजूद हैं कि नही और अन्य मजदूर मौजूद हैं कि नही इसका सत्यापन पंचायत सहायक से कराया गया। पूरे सप्ताह यह व्यवस्था लागू रहेगी।
जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह की कोशिश है कि इस अभियान में कोई कमी न रहने पाए। जहां पर अभियान में कमी पाई जायेगी उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी कि कोशिश है कि इस अभियान के दौरान जल भराव की स्थिति न रहे। कूड़े और घूरे के ढेर ग्राम पंचायत के अंदर न रहने पाए। लोगों को स्वच्छ व शुद्ध पेयजल मिलता रहे। फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव भी जरूरत के अनुसार हो। गौरतलब है कि अक्टूबर महीने में अधिक वर्षा होने के कारण पेय जल प्रदूषित होने व संचारी रोगों का जोखिम बढ़ने की आशंका सता रही थी। इसी जोखिम को कम करने के लिए एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सफाई अभियान की कार्य योजना पहले ही पूरे अक्टूबर माह के लिए जारी की गई थी। बारिश के कारण एक सप्ताह के लिए विशेष अभियान चलाने की पहल की गई है।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288








Related Posts

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड में तैनात विद्युत विभाग के अधिशासी अभियन्ता आशीष कौशल को हापुड से हटाकर सम्भल विद्युत विभाग से अटैच कर दिया है।अधिशासी अभियन्ता…

Read more

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यूपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

अधिशासी अभियंता को हापुड से हटाया

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

यूपी बोर्ड: 10वीं की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देकर लौटे छात्रों के चेहरे खिले

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

बसन्तकालीन गन्ना बुआई हेतु जागरुकता वाहन रवाना

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

डीजे की कम्पन से छात्र परेशान

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

बेरोजगार नौजवान शराब बेच रहे हैं

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट

तमंचे के बल पर नकदी व चैन की लूट
error: Content is protected !!