हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को हापुड़, पिलखवा क्षेत्र में चल रही पीईटी परीक्षा का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को परखा। बता दें कि हापुड़ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग ने पहले ही 5 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हुए हैं।
जनपद हापुड़ में शनिवार और रविवार को 14 केंद्रों पर 16 हजार अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रतिदिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। पहली पाली का समय सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक है जिसके चलते सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733


























