हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मंडी पाटिया पर स्थित घी और तेल कारोबारी ने अपने मुनीम और ट्रक चालक पर 50 लाख रुपए का चूना लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी का कहना है कि मुनीम और चालक मिलकर पिछले करीब दो सालों से उसे यह चूना लगा रहे थे। बढ़ते नुकसान के चलते व्यापारी ने जब स्टॉक, कागजातों की जांच की तो मामले का पर्दाफाश हुआ।
व्यापारी अमित का कहना है कि कारोबार में धीरे-धीरे उसे घाटा होने लगा जिसके चलते उसने अपने स्तर से जांच की तो पता चला कि मुनीम, ड्राइवर के साथ मिलकर माल भेजते समय ट्रक में 15 अतिरिक्त नग रखवा देता था जिसे वह बाहर बेच देते थे। व्यापारी हापुड़ के मोहल्ला शिवपुरी का रहने वाला है जिसकी मंडी पाटिया में फर्म के नाम से कार्यालय और गोदाम है। पुलिस ने मुनीम व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261


























