हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर निकाय निदेशालय, लखनऊ ने गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजीवन राम को नगर निकाय निर्वाचन के कार्यों हेतु नगर निकाय निदेशालय लखनऊ से तत्काल प्रभाव से सम्बद्ध किया है। अधिशासी अधिकारी संजीवन राम के वेतन व भत्ते का भुगतान नगर पालिका गढ़मुक्तेश्वर द्वारा किया जाएगा। यह आदेश निदेशायल के उपनिदेशक रश्मि सिंह ने दिया है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700


























