👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अवैध निर्माण के शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए पिलखुवा में अवैध रूप से हो रही प्लाटिंग के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की। जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र चौधरी, शैलेंद्र चौधरी और अमित चौधरी द्वारा गांव लाखन में लगभग 40,000 वर्ग मीटर में की जा रही है अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अधिकारियों ने ध्वस्तीकरण की कार्य की। कार्रवाई के दौरान सक्षम अधिकारी सत्येंद्र सागर, अवर अभियंता वीरेश कुमार राणा, देशपाल सिंह आदि कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।

























