👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह व संगठन महामंत्री भोपाल सिंह गुर्जर ने शुक्रवार को हापुड़ में कहा कि रालोद निकाय चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगा जिसकी तैयारियां जारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ लेविल तक मजबूत करने का आह्वान किया। रालोद नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा विपक्षी दलों के बढ़ते हुए कदमों को रोकने के लिए ईडी, सीबीआई और आईटी जैसी एंजेसियों का दुरुपयोग कर रही है। भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह, गौरव प्रताप, नानक चंद शर्मा आदि ने रालोद नेताओं का स्वागत किया।





























