👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर घंटाघर चौराहे पर गढ़ क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह की मौजूदगी में व एस आई नितिन चौधरी व समस्त पुलिस टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान कई वाहनों के चालान भी काटे गए और वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिए कि नियमों का पालन करें। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि वाहन चलाते समय नियमों का पालन अवश्य करें।




























