हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शुक्रवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल की एक बैठक का आयोजन R.K प्लाजा रेस्टोरेंट में हुआ। बैठक में फैसला लिया गया कि 16 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 11 बजे से अग्रसेन भवन दिल्ली रोड हापुड़ हापुड़ जिले के व्यापारीगणो को “व्यापारी गोरव सम्मान” से अलकृत किया जायेगा। जिलाअध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मण्डल 8 प्रदेशो में कार्य कर रहा है जो आगामी रविवार को व्यापारियों को व्यापारी गौरव सम्मान से सम्मानित करेगा। इस अवसर पर विजय शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, पश्चिम उत्तर प्रदेश महामंत्री हिमान्यू जैन, प्रवीन सेठी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, सुनीलगर्ग, मुदित वैभव गुप्ता, मयंक दादरी प्रदीप, गोयल, शुभम, प्रणव वर्मा, मनीष मोहित आदि बैठक में उपस्थित रहे।
भाजपा के नगर कोषाध्यक्ष द. मनोज गोयल (राघव पनीर वालों), कविता गोयल की ओर से सभी को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भाई दूज, गंगा स्नान की बहुत-बहुत बधाई


























