हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मिशन शक्ति अभियान के तहत हापुड़ पुलिस विभिन्न मोहल्लों क्षेत्र में जाकर महिलाओं को लगातार आपात सेवा से जुड़ी हेल्पलाइन के बारे में बता रही है। महिला सिपाही अंशु रानी व रचना राजपूत शुक्रवार को हापुड़ के मोहल्ला जवाहरगंज पहुंची जहां उन्होंने महिलाओं को विमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपात सेवा 112, चाइल्डलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन 155260 और साइबर हेल्पलाइन तथा महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान मोहल्ला निवासी महिलाओं ने ध्यान पूर्वक महिला पुलिस कर्मियों को सुना। क्षेत्र में पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं से सुरक्षा आदि को लेकर सुझाव मांगे और कहा कि महिला की सुरक्षा और सम्मान ही हापुड़ पुलिस की पहचान है। इस दौरान मनचलो को लेकर भी पुलिस ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी आपात सहायता में वह 112 डायल कर सकती हैं।






















