👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कस्बा धौलाना के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में समग्र शिक्षा अभियान के तहत समेकित शिक्षा के अंतर्गत आयोजित शिविर का उद्घाटन विधायक धर्मेश तोमर ने दीप प्रज्जवलित करके किया। शिविर में जरुरतमंद 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। शिविर का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग हापुड़ ने किया।
इस अवसर पर भाजपा विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कल्याणकारी योजनाएं बना कर उन्हें कार्यान्वित करने मे जुटी है। इन योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्रों को दिया जा रहा है।
शुद्ध देसी घी की शुरुआत 600 रु प्रति हजार ML से : 9068607739





























