हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने चोरी की एक घटना का भंडाफोड़ करके 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक जनरेटर, छोटा हाथी, एक तमंचा, दो चाकू बरामद किए है।
थाना हापुड़ देहात पुलिस दौमी फाटक पर चैकिंग कर रही थी कि एक छोटा हाथी में सवार पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की पहचान भगवानपुरी के भूपेंद्र, रितिक शर्मा, संजय तथा पन्नापुरी के गोलू अहेरिया मोनू शर्मा के रुप में की है। बदमाशों से बरामद जनरेटर गत दिनों जरौठी रोड पर निर्माणधीन एक मकान से चोरी गया था और बदमाश जनरेटर को किसी वाहन में लाद कर ले गए थे। पुलिस ने चैकिंग के दौरान बदमाशों को गिरफ्तार कर जनरेटर को बरामद कर लिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509






























