👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में इन दिनों हर मोहल्ले के लोग बंदरों के उत्पात से बेहद परेशान हैं। गली मोहल्ले में बंदरों का आतंक इस कदर है कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। यह बंदर कभी भी हमलावर हो जाते हैं। लोगों के घरों में घुस जाते हैं जिसकी वजह से लोगों को कई परेशानियां हो रही हैं। हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति ने वीडियो शेयर कर मामले में संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।
बता दें कि दिन पर दिन बंदरों का उत्पात हापुड़ में बढ़ता जा रहा है। हालात देखकर ऐसा लगता है कि इन बंदरों के उत्पात से हर गली मोहल्ले के लोग परेशान हैं। हाल ही में नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा बंदरों को पकड़ा भी गया था लेकिन इस अभियान के निरंतर रहने की जरूरत है।
































