हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव जरोठी में स्थित इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट में बुधवार को सूचना का अधिकार दिवस मनाया गया जहां एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और संस्थान के निदेशक डॉ सतिराम सिंह ने कहा कि सूचना का अधिकार आम जनता के लिए एक शक्तिशाली अधिकार है।
संस्था के अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल ने कहा कि सभी कार्यकलाप सूचना पर आधारित हैं। सूचना के अधिकार के द्वारा कई सामाजिक कार्यों को गति मिली है। इस प्रकार सूचना का अधिकार भारतीय जनमानस के लिए एक वरदान के रूप में है।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष डॉ विपिन गुप्ता और दीपक बाबू ने सूचना अधिकार पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर हुआ। कार्यक्रम में संस्थान की कार्यवाहक प्राचार्य भारती गुप्ता ने कहा कि सूचना का अधिकार हमारे लिए एक उपयोगी आयाम है जिसके द्वारा अनेक जन उपयोगी सूचनाएं प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक परिषद की संयोजिका विनीता शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बीए एलएलबी की छात्रा प्रियांशी ने सूचना के अधिकार पर व्यापक रूप में अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर शिक्षक डॉ मिथिलेश, पिंकी, तमन्ना, अनुज भारद्वाज, दिव्या, लोकेश कुमार, अवधेश, किरण पाल सिंह, संजीव कुमार, ललित आचार्य आदि उपस्थित रहे।
पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा
🔊 Listen to this पूर्व सभासद के घर पथराव करने के मामले में 11 पर मुकदमा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजीव नगर…
Read more
























