हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा नेता रामस्वरुप भारती के निधन पर आयोजित शोक सभा में संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। प्रकाश रिजेंसी में आयोजित शोक सभा में सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजयपाल, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक विनोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, पुनीत गोयल, डा.रमेश अरोरा, चक्रवर्ती गर्ग सहित बड़ी तादाद में भाजपा नेताओं व गणमान्य लोगों ने शोक सभा पहुंच कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा नेता रामस्वरुप भारती आरएसएस के समर्पित कार्यकर्ता थे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























