हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):अनूपशहर शाखा खंड गंगा नहर मेरठ के नियंत्रण आधीन जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़ एवं बुलंदशहर के अंतर्गत पढ़ने वाली राजवाहों/ माईनरो की वित्तीय वर्ष 2022-23 में रबी 1430 फसली हेतु सिल्ट सफाई का कार्य दिनांक 04 व 05/ अक्टूबर/ 2022 की मध्य रात्रि से दिनांक 24 व 25/ अक्टूबर/ 2022 की मध्य रात्रि तक वार्षिक नहर बंदी के दौरान किया जाना प्रस्तावित है। सिल्ट सफाई सम्बन्धित कोई भी शिकायत/ सुझाव अद्दोहस्ताक्षरी के कार्य कार्यालय अथवा दूरभाष संख्या 01212 664 976 पर दिए जा सकते हैं। विभागीय अभियन्ता सभी नहरों/ कुलाबों पर अतिक्रमण, नहर कटान एवं अवैध सिंचाई को का विवरण अपने पास रखेंगे। नेहरों पर अतिक्रमण नहर कटान एवं सिंचाई को रोकने हेतु अभियान चलाकर कड़ाई से कार्यवाही की जाएगी कार्यस्थल पर शिकायत/ सुझाव हेतु रजिस्टर उपलब्ध रहेगा जिस पर शिकायत एवं सुझाव दर्ज किए जा सकेंगे। मा. जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों से निवेदन है कि विभाग द्वारा कराई जा रही सिल्ट सफाई के महत्वपूर्ण कार्य का समय-समय पर भ्रमण कर अपने महत्वपूर्ण सुझाव अद्योहस्ताक्षरी को दूरभाष संख्या- 0121 26 64976 पर भी उपलब्ध कराने की कृपा करें। ताकि समयान्तर्गत उचित कार्रवाई की जा सके।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























