हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने एक बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे मदद पहुंचाई जिसके बाद बच्चे के परिजनों ने रेलवे विभाग और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। बच्चे के पिता ने रेल मदद ऐप के जरिए मामले की जानकारी विभाग को दी और डायपर उपलब्ध कराने की सहायता मांगी जिसके बाद विभाग ने बच्चे की मदद की।
हापुड़ के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक हरिचरण मीणा ने बताया कि सोमवार को अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस सहरसा से आनंद विहार के लिए चली। ट्रेन में अविनाश अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे जो कि ट्रेन के बी-6 कोच की बर्थ 44 पर मौजूद थे। सोमवार की सुबह 11:40 पर जब ट्रेन मुरादाबाद जंक्शन से हापुड़ की ओर निकली तो गजरौला स्टेशन के पास अविनाश की डेढ़ वर्षीय बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने डायपर की आवश्यकता की बात कही। ट्रेन दोपहर लगभग 1:15 बजे हापुड़ जंक्शन पहुंची जहां अधिकारियों ने बच्चे के लिए डायपर उपलब्ध कराया। इसके बाद परिजनों ने विभाग का आभार व्यक्त किया उसके पश्चात ट्रेन दोपहर 1:30 बजे रवाना हो गई।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625


























