हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों के लिए वोक इन सिद्धांत के आधार पर प्रवेश की कार्रवाई होगी जिसके पंजीकरण की अंतिम तारीख 14 दिसंबर है तथा प्रवेश की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। बताते चलें कि चार चरणों की प्रवेश प्रक्रिया होने के उपरांत जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कंदोला-(धौलाना)/ बड़ौदा हिंदवान (हापुड़)/ खुडलिया (सिंभावली)/ बृजघाट गढ़मुक्तेश्वर में कुछ व्यवसायों में सीटें अभी खाली हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जनपद हापुड़ के नोडल प्रधानाचार्य के अनुसार रिक्त सीटों पर प्रवेश लेने के लिए जो भी इच्छुक अभ्यर्थी है वह 14 अक्टूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं तथा प्रवेश की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261


























