Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के तहसीलदार विवेक भदौरिया ने कहा है कि बारिश की वजह से कई किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं जिससे उन्हें नुकसान हुआ है। ऐसे में लेखपालों को भेजकर खेतों में खड़ी और कटी हुई फसलों का सर्वे कराया जाएगा। विवेक भदोरिया ने कहा कि यदि नुकसान 30% से अधिक है तो किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से किसान की फसल खराब हो रही है जिसके चलते उन्होंने विभाग से आर्थिक मदद की मांग की है। ऐसे में किसानों के नुकसान को देखते हुए गढ़ तहसीलदार विवेक भदौरिया ने कहा कि सर्वे कराया जाएगा और 30% से अधिक नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
Kamyabvya के छात्रों ने नीट परीक्षा में मारी बाजी: 7060655035


























