हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में हुई जोरदार बारिश से धान की फसल, हजारों क्विंटल धान खराब हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर में खुले आसमान के नीचे रखा आढ़तियों का हजारों क्विंटल धान पानी में भीग गया जिससे पांच करोड रुपए के धान के नष्ट होने की आशंका बनी हुई है। धान के खराब होने से व्यापारी को जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में खेतों में खड़ी धान की फसल भी बारिश की वजह से नष्ट हो चुकी है जिससे किसान को आर्थिक चोट पहुंची है।
Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209


























