👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिछले पांच दिनों से जनपद हापुड़ में बारिश का सिलसिला जारी है। इस दौरान रविवार की शाम तक मिली जानकारी के अनुसार जिले में 60 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई है। संभावना है कि मंगलवार को भी क्षेत्र में बारिश होगी। बेमौसम हुई बारिश से फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है जिससे किसान परेशान हैं।
बारिश की वजह से सोमवार को इंटरमीडिएट तक के स्कूलों को बंद रखा गया। शनिवार और रविवार को बारिश का दौर लगातार जारी रहा। बताया जा रहा है कि पिछले पांच दिनों में जनपद में 60 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























