हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्याम सहारा मीत्र मडंल हापुड़ के तत्वावधान में सोमवार को श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गो से निशान यात्रा निकाली गई। हापुड़ के मंडी पाटिया पर स्थित खाटू श्याम प्रेमी महिलाएं व पुरूष एकत्र हुए और मदिंर में पूजा अर्चना की और हाथों में श्याम ध्वज लिए निशान यात्रा निकाली। खाटू श्याम मदिंर से शुरू हुई यात्रा में शामिल श्रध्दालु खाटू श्याम का गुण गान करते हुए चल रहे थे।
निशान यात्रा ने चंडी रोड़, पक्का बाग, अतरपुरा चौपला, रेलवे रोड होते हुए तुलाराम की धर्मशाला पर विश्राम किया। यात्रा मार्ग में लोगों ने निशान यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

























