हापुड़ के सर्राफा व्यापारी से लूट करने वालों पर अलीगढ़ पुलिस ने रखा 50 हजार का इनाम










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सर्राफा व्यापारी से अलीगढ़ में हुई लाखों रुपए की लूट के बाद अलीगढ़ पुलिस ने लूट करने वाले पर 50,000 का इनाम घोषित किया है। सही सूचना देकर बदमाशों की धरपकड़ कराने वाले को अलीगढ़ पुलिस 50,000 का इनाम देंगी। बदमाशों की सूचना देने वालों का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा। हालांकि चारों बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं।
बता दें कि हापुड़ के श्रीनगर की गीता कॉलोनी निवासी सर्राफा व्यापारी पुनीत जिंदल शुक्रवार को अपने साथी राजू सिंघल निवासी हापुड़ तथा चालक आकाश निवासी मेरठ के साथ कासगंज से वापस हापुड़ लौट रहे थे। इसी बीच चार बदमाश कासगंज से ही सर्राफा व्यापारी के पीछे लग गए। दो बाइकों पर सवार होकर पीछा कर रहे हैं बदमाशों ने अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र में शाम के समय हापुड़ के सर्राफा व्यापारी की कार को रुकवाकर डिग्गी में रखें बंधेल की चूड़ियों से भरे दो बैगों और छह हजार रुपए की नकदी लूटकर कासगंज की ओर भाग गए। मामले की जानकारी मिलने पर अलीगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने बदमाशों पर 50,000 रुपए का इनाम घोषित किया है।

किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010








Related Posts

कमर्शियल वाहनों पर एक बार देना होगा टैक्स

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन विभाग ने नई व्यवस्था लागू करते हुए 7500 किलो क्षमता से कम भार वाले वाणिज्यिक वाहनों पर वन टाइम रोड टैक्स की…

Read more

एक मार्च से पटरी पर लौटेगी मेमू व बरेली-दिल्ली पेसेंजर ट्रेन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। कोहरे और धुंध के कारण 1 दिसंबर से निरस्त चल रही मेमू,…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कमर्शियल वाहनों पर एक बार देना होगा टैक्स

कमर्शियल वाहनों पर एक बार देना होगा टैक्स

एक मार्च से पटरी पर लौटेगी मेमू व बरेली-दिल्ली पेसेंजर ट्रेन

एक मार्च से पटरी पर लौटेगी मेमू व बरेली-दिल्ली पेसेंजर ट्रेन

हापुड़ में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने रात की गश्त

हापुड़ में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने रात की गश्त

मल्टी यूटिलिटी व्हीकल को जनपद न्यायाधीश ने रवाना किया

मल्टी यूटिलिटी व्हीकल को जनपद न्यायाधीश ने रवाना किया

अदालत में तारीख पर हाजिर नहीं हुए पुलिस ने भेजा जेल

अदालत में तारीख पर हाजिर नहीं हुए पुलिस ने भेजा जेल

वृध्द ने नाबालिग से किया रेप,अब गया जेल

वृध्द ने नाबालिग से किया रेप,अब गया जेल
error: Content is protected !!