VIDEO: शरद पूर्णिमा पर किया भगवान का विशेष श्रृंगार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। किसी ने गंगा स्नान किया तो किसी ने वृंदावन पहुंचकर श्री कृष्ण के दर्शन किए। वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भगवान का विशेष श्रृंगार किया। हापुड़ के मोहल्ला आर्य नगर निवासी मोहित गोयल ने अपने आवास पर राधा कृष्ण का विशेष श्रृंगार किया जहां श्रद्धालुओं ने सफेद पोशाक में राधा कृष्ण के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नितिन, शिवांक, मिन्की, रोहित आदि ने दर्शन किए।
शरद पूर्णिमा शरद ऋतु का विशिष्ट पर्व है जिसे भक्ति और प्रेम के रस का समुद्र भी माना गया है जो श्रद्धालु वृंदावन नहीं जा सके उनके लिए कृष्ण भक्त मोहित गोयल ने अपने आवास पर महारास लीला के दर्शन कराने की कोशिश की। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात्रि को भगवान श्री कृष्ण ने वृंदावन के वंशीवट क्षेत्र स्थित यमुना तट पर असंख्य ब्रज गोपीकाओं के साथ दिव्य महारास लीला की थी। ऐसे में श्री धाम वृंदावन में अद्भुत और निराली धूम रहती है।
इस अवसर पर भगवान को खीर का भोग लगाया जाता है जो श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। यह भी कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण की महारास लीला को देखने के लिए भगवान शिव भी बृज गोपी का रूप धारण कर लीला देखने आए थे। तभी से भगवान शिव का एक नाम गोपीश्वर महादेव और भगवान श्री कृष्ण का एक नाम रासेश्वर श्री कृष्ण पड़ा। बताते चलें कि ऐसी मान्यता है कि शरद पूर्णिमा साल में एकमात्र ऐसा दिन होता है जिसमें चंद्रमा की सभी 16 कलाएं होती हैं। इस दिन रात में चन्द्रमा के दर्शन कर खीर अर्पित करने और चांद की रोशनी में खीर रखने और अगले दिन उसका सेवन करने का विशेष महत्व होता है।








Related Posts

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज गुरुवार से रमजान माह शुरु हो गया। रमजान का प्रथम दिन होने के कारण मुस्लिम भाइयों ने रोजा रखा। रमजान माह में…

Read more

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के यूपीएसआईटी से स्थित मून बेवरेज कंपनी के दो प्रमुख प्लांट पर ईडी और आयकर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकान बंद कराने की मांग

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

बाजार जा रही महिला से कुंडल ठगे

फुलेरा दूज पर्व मनाया

फुलेरा दूज पर्व मनाया

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत

छोटा हाथी वाहन की चपेट में आने से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत
error: Content is protected !!