हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से बाबूगढ़ के गांव भमैड़ा में रविवार की सुबह एक मजदूर के मकान की छत अचानक गिर गई जिससे यामीन का एक बेटा घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश की वजह से झोड़ में पानी भर गया है जो लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें। और मजदूर को आर्थिक मदद दे।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश की वजह से झोड़ का पानी लोगों के घरों में पहुंचने लगा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था ना होने के चलते यह परेशानी हो रही है। रविवार को यासीन के मकान में पानी भर गया था जिसके पश्चात सुबह लगभग 11:00 बजे मकान की छत अचानक गिर गई जिससे परिजनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि यासीन के एक बेटा इस दौरान घायल हो गया।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























