हापुड़ में सड़कों पर दौड़ रही हैं व्यवसायिक ट्रैक्टर ट्रालियां










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सड़कों पर हजारों ऐसी सैकड़ों ट्रालियां दौड़ रही है जिनका खुलेआम उपयोग व्यवसायिक वाहनों के रुप में हो रहा है। ये वाहन ट्रैफिक रुल के मानकों को भी पूरा नहीं करते है औऱ नौसीखिए इन्हें चला रहे  है। जनपद हापुड़ में ट्रैक्टर ट्रालियों से अनेक सड़क हादसे हो चुके है, जो लोगों की मौत का कारण बने है।

इन व्यवसायिक ट्रैक्टर ट्रालियों मे रेत, सीमेंट, बदरपुर, लकड़ी, सब्जी, बालू, सरिया, लोहे के गाटर, बांस, ईंटें, मलवा आदि धड़ल्ले से ढोया जा रहा है। सीमेंट आदि से लदी ट्रैक्टर ट्रालियों तो इतने बड़े आकार में बनी है कि मिनी ट्रक को भी पीछे छोड़ रखा है और ओवर लोड सड़कों पर दौड़ रही है। इन ट्रैक्टर ट्रालियों पर बैठ कर दर्जनों मजदूर सफर करते है जिनकी जान पर हर वक्त खतरा मंडराता रहता है। इन वाहनों पर स्पष्ट नम्बर व डीपर आदि भी नहीं होते है। इन ट्रैक्टर ट्रालियों को नौसीखिए चालक चलाते है।

कानपुर हादसे से सबक लेकर जनपद हापुड़ में व्यवसायिक ट्रैक्टर ट्रालियों के विरुद्ध अभियान चलाए जाने की जरुरत है ताकि भविष्य में सम्भावित सड़क हादसों को टाला जा सके।

DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700








Related Posts

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

Read more

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
error: Content is protected !!