महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को जीवन में अपनाएं: सन्नी जैन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी जनपद हापुड़ ने रविवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई। इस अवसर पर चित्र पर माल्यार्पण कर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने संस्कृत भाषा में राम चरित्र मानस लिखने का अनूठा उदाहरण पेश किया। उनके आदर्शो पर चलने का सभी को संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता व नगर पालिका परिषद हापुड़ के चैयरमेन पद के भावी प्रत्याशी सन्नी जैन ने इस अवसर पर कहा कि महर्षि वाल्मीकि पूजनीय हैं एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें समाज की भलाई के लिए कार्य करने चाहिए। इसी के साथ सन्नी जैन ने कहा कि भगवान वाल्मीकि संस्कृत भाषा के पितामाह थे जिन्होंने बुराई पर नेकी की जीत का संदेश अपने महान ग्रंथ श्री रामायण के जरिए दिया और समाज में से भेदभाव को दूर करने के लिए प्रेरित किया। हर्षोल्लास के साथ महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई जहां एडवोकेट पुरुषोत्तम वर्मा, वाहिद चौधरी, बिलाल कुरेशी, शालू चौधरी आदि उपस्थित रहे।








Related Posts

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड, सीमन (ehapur news):जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में किसान हित की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक…

Read more

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

🔊 Listen to this हापुड, सीमन ( ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध चाकू एवं अवैध शराब बरामद होने केे मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

लम्बित न रहने पाए किसान समस्याएं

UP BOARD: जनपद हापुड़ 11 सेक्टर वतीन जोन में बंटा

UP BOARD: जनपद हापुड़ 11 सेक्टर वतीन जोन में बंटा

किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं

किसान दिवस पर गूंजी किसानों की समस्याएं

शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया

शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी जेल गया
error: Content is protected !!