👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित सबली गेट के पास मुदित इंडस्ट्रीज के बाहर एक गाय अचानक नाले में गिर गई। इसके बाद उद्यमियों ने क्रेन बुलाकर गाय को बाहर निकाला। मामला रविवार का है जब हापुड़ स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ के चेयरमैन व श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शरण अग्रवाल उर्फ चौबे की फैक्ट्री के बाहर एक गाय नाले में गिर गई जिसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने गाय को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने क्रेन की सहायता से गाय का रेस्क्यू किया और उसे बाहर निकाला।
























