हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ब्रजघाट के पास नेशनल हाईवे गंगा पुल के पार राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना गजरौला की ब्रजघाट चौकी के पास भारत पेट्रोलियम का पेट्रोल पंप एवं डीजल पंप का शुभारंभ हुआ। पेट्रोल पंप का शुभारंभ पंप के मालिक एवं परिजनों द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कर किया गया। यहां पेट्रोल पंप खुलने से आसपास के गांवों एवं बृजघाट के लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे पहले तेल लेने के लिए क्षेत्रवासियों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। पम्प खुलने से वाहन स्वामियों को अब राहत मिलेगी। पेट्रोल पंप मालिक भरत सिंह सोलंकी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ यहां सभी प्रकार की जन सुविधाएं उपलब्ध है।
सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ ने उन्नत शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपने ईएनटी विभाग द्वारा गर्दन…
Read more
























