👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गत तीन दिनों से हो रही बारिश भी शरद पूर्णिमा पर श्रध्दालुओं की आस्था को नहीं डिगा सकी और लाखों श्रध्दालुओं ने ब्रजघाट गंगा तट पर डूबकी लगा कर भारतीय और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाण व राजस्थान से श्रध्दालुओं का शरद पूर्णिमा से एक दिन पहले ही पहुचंना शुरू हो गया जो रविवार को भी जारी रहा। शरद पूर्णिमा पर श्रध्दालुओं ने गंगा स्नान कर गरीबों को भोजन कराया और गरीबों को दान दिया। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा से ही शरद ऋतु का आगमन शुरू हो जाता है ओर इसका अहसास बारिश ने श्रध्दालुओं को करा भी दिया।
























