हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महाकाव्य रामायण रचयिता महर्षि वाल्मीकी जी की जयन्ती मनाने हेतु रविवार को वाल्मीकि समाज में गजब का उत्साह देखने को मिला । और रूक-रूक कर हो रही वर्षा में समाज के लोगों ने भजन संकीर्तन के साथ प्रभात फेरी निकाली प्रभात फेरी का स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस प्रभात फेरी में बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल हुई। महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव पर रविवार की भोर में चन्द्र सिंह गागड़ा, मोनूकान्त, हरिया पंडित, चेतन जैनवाल, अमन गागड़ा, अमरदीप चार्ली, सोनू लोहट सहित सैकड़ों लोग, महिलाएं व बच्चे सिकन्दर गेट वाल्मीकि मदिंर पर एकत्र हुए, जहां उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की प्रभात फेरी सिकंदरगेट से भजन, संकीर्तन के साथ शुरु हुई और मेरठ गेट, गोल मार्किट होते हुए अतरपुरा के वाल्मीकि नगर में विश्राम किया।
प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्लाटिंग के धंधेबाजों ने एक भोले-भाले काश्तकार को टैक्स के मकड़जाल में फंसा दिया और भविष्य में काश्तकार के लिए मुसीबत में बनकर…
Read more
























