👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वह पराली ना जलाएं। पराली जलाने से वातावरण दूषित होता है, जमीन का उपजाऊपन कम होता है, साथ ही उसमें नमी की कमी भी आती है। पराली जलाने से सूक्ष्म कीटाणु भी मरते हैं। डीएम ने किसानों से अपील की है कि पराली जलाने की जगह गौआश्रय स्थल पर पराली का दान करें जिसे भूंसे के रूप में इस्तेमाल किया जा सके। डीएम ने सभी किसानों से अपील की है कि एसएमएस युक्त कृषि यंन्त्रों का ही इस्तेमाल करें।
























