हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में शनिवार की सुबह शुरू हुए बारिश का क्रम आगे भी जारी रहने की उम्मीद है जिससे तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि सुबह और शाम के साथ-साथ दिन में भी मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। लोगों को अब ठंड का एहसास हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की उम्मीद है। तो वहीं बुधवार तक संभावना है कि बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के बीच रह सकता है।
हापुड़ में शनिवार की तड़के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई। हापुड़ के साथ-साथ बाबूगढ़, पिलखुवा, धौलाना, सिंभावली समेत कई इलाकों में जबरदस्त बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
घर पर पथराव करने के मामले में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव देहपा में दबंगों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी…
Read more
























