हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक सर्राफा व्यापारी से अलीगढ़ के पास लाखों रुपए की लूट का मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने हथियारों के बल पर व्यापारी से लाखों रुपए के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। सूचना मिलने पर अलीगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी भी पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
मामला शुक्रवार की शाम का है जब हापुड़ के श्रीनगर के गीता मार्ग निवासी सर्राफ पुनीत जिंदल पुत्र विनोद जिंदल कार में सवार होकर कासगंज से हापुड़ लौट रहे थे। कार में चालक आकाश निवासी मेरठ, सर्राफ पुनीत जिंदल तथा हापुड़ निवासी राजू सिंघल सवार थे। जैसे ही गाड़ी ने अलीगढ़ पार किया तो कासगंज रोड पर स्थित शेखा झील के पास तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने गाड़ी को रोक लिया और हथियारों के बल गाड़ी की डिग्गी में रखे दो बैगों को लूटकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी। पुनीत जिंदल का हापुड़ के सर्राफा बाजार में सर्राफे का कारोबार है जिनकी फर्म जिंदल ज्वैलर्स नाम से है जो जेवरात को कासगंज बेचने के लिए गए थे जिनमें से बचे हुए करीब 250 पीस जेवरात लेकर वह हापुड़ लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बदमाश कासगंज से ही व्यापारी का पीछा कर रहे थे जो कि लूट की घटना को अंजाम देकर वापस कासगंज की ओर लौट गए। अलीगढ़ पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।
मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): मेगा/बृहत विधिक सहायता एवं सेवा शिविर कल दिनांक 22.02.2026 की तैयारियों की समीक्षा किये जाने हेतु आज दिनांक 21.02.2026 को प्रभारी माननीय अध्यक्ष जिला…
Read more
























