प्रदुषण फैलाने पर होगी कार्रवाई










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मेधा रूपम व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, प्रभागीय वन अधिकारी राजेश कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ पर्यावरण विषय पर विचार विमर्श कर निर्देश दिया कि प्रदुषण फैलाने के आरोपियों कार्रवाई की जाए। वन अधिकारी ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में वृक्षारोपण किया जा चुका है जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों से कहा कि उनके द्वारा साइटों का निरीक्षण किया जाता रहे और फोटोग्राफ अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला उद्यान अधिकारी ने भी अवगत कराया कि राजकीय उद्यान हेतु भूमि चिन्हित कर शासन को भेजी गई थी जिसको शासन द्वारा अस्वीकृत किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि उपयुक्त जमीन जल्द से जल्द चिन्हित कर शासन को भेजें। जिलाधिकारी ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को निर्देशित किया कि डंपिंग ग्राउंड के आसपास कूड़ा जलाने से रोका जाए और जनपद में किसी भी स्थान पर जलभराव की स्थिति ना आने पाए तथा जिला गन्ना अधिकारी किसानों को गन्ने की पत्तियों को जलाने से रोके। जिलाधिकारी ने बायोमेडिकल बेस्ट के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि उनके द्वारा अस्पतालों व नर्सिंग होम से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर ही संचालन की अनुमति दें। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी से कहा कि फैक्ट्रियों में निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकल लिकेज गंगा नदी में ना जाने पाए। गंगा समिति की बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग पूर्णत: वर्जित है इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पॉलिथीन को पूर्णतया प्रतिबंधित किए जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन, सभी उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक , जिला उद्यान अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700








Related Posts

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…

Read more

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

🔊 Listen to this

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

सतनाम यादव (पूर्व सभासद) नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर बृजघाट की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

पीएम मोदी के मेरठ दौरे से पहले हापुड़ में सोशल मीडिया पर हलचल, UGC कानून का विरोध

हज यात्रियों के लिए खास खबर

हज यात्रियों के लिए खास खबर

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

मेगा व बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफलता हेतु न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल

सास व साले पर जानलेवा हमले के आरोपी दामाद को पुलिस ने भेजा जेल
error: Content is protected !!