हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के वार्ड नंबर 13 में पिछले पांच वर्षों में सभासद फूलवती ने कितना विकास किया है? इस सवाल का जवाब जनता से पूछने पर जनता ने सभासद के विकास कार्यों के प्रति नाराजगी जाहिर की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि सभासद ने क्षेत्र में कोई विकास नहीं किया।
वार्ड नंबर 13 में गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानियां हो रही हैं। इसके साथ ही लोग बीमारी में रहने को मजबूर हैं। वार्ड नंबर 13 में मोहल्ला आदर्श नगर आंशिक, चंद्रलोक कॉलोनी व ब्लॉक कार्यालय आते हैं जहां के लोगों में सभासद के प्रति बेहद नाराजगी है।
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























