हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में गुरुवार को गैर मान्यता प्राप्त पांच मदरसों का भौतिक सत्यापन किया गया। 12 बिंदुओं पर मदरसा संचालकों से जानकारी मांगी गई। इस दौरान एसडीएम गढ़ विवेक कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम आदि उपस्थित रहे।
शासन के निर्देश पर अधिकारी गुरुवार को गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई, फुलड़ी पहुंचे जहां मदरसों का निरीक्षण किया। इस दौरान मदरसा जामिया हुसैन या मजरस्सलाम दौताई, मदरसा बाबुल उलूम नेकनामपुर फुलड़ी का निरीक्षण किया।
शुद्ध देसी घी की शुरुआत 600 रु प्रति हजार ML से : 9068607739


























