हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दो झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई कर नोटिस जारी किया गया है। वहीं आठ के खिलाफ एफ आई आर की तैयारी चल रही है। बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर में हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने तीन अस्पतालों को सील किया गया था जिसके बाद भी ओपीडी जारी रही। ऐसे में कुछ लोगों ने आइजीआरएम पोर्टल पर शिकायत कर दी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव हृदयपुर और अब्दुल्लापुर में पहुंची जहां छापा मार कर दो झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस जारी कर दिया है। सीएमओ डॉ सुनील कुमार त्यागी का कहना है कि किसी भी स्थिति में बिना पंजीकरण के अस्पताल चलने नहीं दिया जाएगा।
जूतों पर 40% तक की छूट: 9719918531, 8909980038

























