Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : 21 वर्षीय युवक सेल्फी के लिए खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया। अचानक मालगाड़ी चल पड़ी जिससे युवक नीचे आ गिरा और उसकी मौत हो गई। हादसे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की पहचान सिद्धार्थ पुत्र आकाश त्यागी निवासी मोहम्मदपुर आजमपुर के रूप में हुई है।
दरअसल सिद्धार्थ अपने दो दोस्तों के साथ बुधवार की दोपहर को घर से बाइक लेकर गया था। इसी बीच बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बिगास के पास दिल्ली मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी ट्रेन पर सिद्धार्थ सेल्फी लेने के लिए चढ़ गया। मालगाड़ी अचानक से चलने लगी जिससे सिद्धार्थ ने अपना संतुलन खो दिया और वह नीचे गिर गया और मालगाड़ी की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
दिवाली व करवाचौथ को लेकर प्रदर्शनी का आयोजन: 8218099402

































