हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार बी.एम सिंह के आह्वान पर गुरुवार को सैकड़ों किसान निजी वाहनों से पंजाब के लिए रवाना हुए। किसानों की मुख्य मांग है कि एमएसपी पर गारंटी कानून बनाया जाए। पंजाब के खोड़ा दिल्ली गांव में 6,7,8 अक्टूबर को तीन दिवसीय किसान सम्मेलन हो रहा है। सम्मेलन में किसानों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा।
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जनपद हापुड़ की अगुवाई में मुकुल त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, दिनेश चौधरी, मुकेश त्यागी, सुधीर त्यागी, विजय वर्मा सहित सैकड़ों किसान गुरुवार को ततारपुर बाईपास के निकट एकत्र हुए और किसानों ने मांग के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसानों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही हैं और चुनावी वायदों से मुकर रही है।
जनपद हापुड़ से बड़ी तादात में किसान अपने निजी वाहनों से पंजाब के लिए रवाना हो गए किसान नारे लगा रहे थे कि एमएसपी पर गारंटी कानून लेकर रहेंगे।
































