👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के वार्ड नंबर-22 में कितना विकास हुआ है? यह जानने के लिए EHAPUR NEWS की टीम जब क्षेत्र में पहुंची तो कुछ तस्वीरें देखकर दंग रह गई। यहां हैंडपंप में तो पानी नहीं था लेकिन सड़क पर साफ पानी की बर्बादी हो रही थी। इसी के साथ जगह-जगह टूटी पुलिया, खड़ंजे की वजह से स्थानीय लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। जनता ने सभासद द्वारा किए गए विकास को लेकर क्या कहा आइए आपको सुनाते हैं :
हापुड़ के वार्ड नंबर 22 की सभासद है रेशमा जिन्होंने साल 2017 में आरिफा को हराकर चुनाव में जीत हासिल की। बता दें कि वार्ड नंबर 22 में मोहल्ला कोटला मेवतियान, मदरसा सादात शामिल हैं।
































