👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार की दोपहर जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश होगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
बुधवार को बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास बना रहा। सुबह के समय निकली धूप के बाद अचानक दोपहर को आसमान में बादल छा गए और करीब 1:00 बजे बारिश ने दस्तक दे दी जिसे न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास पहुंच गया। अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700

































