👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक संघ शिक्षा वर्ग के समापन पर मंगलवार की शाम को स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला। पथ संचलन पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
प्रीत विहार हापुड़ के डीपीएस स्कूल में संघ का आईटीसी शिविर लगा था। शिविर में जनपद हापुड़ के स्वयंसेवकों ने भाग लिया और एक सप्ताह तक चले शिविर में देश भक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शिविर का मंगलवार को अंतिम दिन था औऱ शाम के वक्त स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। डीपीएस से प्रारंभ होकर पथ संचलन एसएसवी कालेज होते हुए डीपीएस पर समाप्त हुआ। लोगों ने स्थान-स्थान पर पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।
































