👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ के गांव सलोनी में एक मंदिर के पुजारी ने रस्सी से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि गांव सलोनी के उमेश शर्मा जो एक मंदिर में पुजारी थे मंगलवार को रस्सी से लटके जाने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। पुजारी की मौत की सूचना पाकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथमदृष्टि से पुजारी द्वारा पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या करना प्रतीत होता है।
DIAGNOVET: कुत्ते, बिल्ली के अल्ट्रासाउंड, एक्स रे के लिए सम्पर्क करें: 8865800700

































