👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के 11 स्थानों पर रावण दहन होगा। दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन किया जाता है जिसके चलते पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को रावण दहन के दौरान पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से निगरानी करेगी।
जनपद हापुड़ के 11 स्थानों पर रावण दहन होगा। पुलिस ने सुरक्षा के चलते जनपद हापुड़ को एक सुपर जॉन समेत पांच जोन में बांटा हुआ है जहां रावण दहन के दौरान ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
































