हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की सड़कों पर उस समय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जब एक पत्नी अपने पति का गिरेबान पकड़ कर हापुड़ कोतवाली पहुंची। इस दौरान महिला ने अपने पति को जमकर कोसा। मामला सोमवार का है जब हापुड़ की कचहरी रोड पर तारीख पर आए पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने अपने पति का कॉलर पकड़ लिया और सभी के सामने उसे खींचते हुए हापुड़ कोतवाली ले गई और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसने किसी की ना सुनी।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच का एक मामला न्यायालय में विचारधीन है जहां सोमवार को दोनों तारीख पर हापुड़ कचहरी पहुंचे। इसी बीच दोनों में कहासुनी शुरू हो गई जिससे गुस्साई महिला अपने पति का कॉलर पकड़कर उसे खींचते हुए हापुड़ कोतवाली ले गई। महिला का पति उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर एटा में तैनात है जो दिल्ली का रहने वाला है जिसकी शादी हापुड़ के मोहल्ला चाहकमाल से हुई है। जैसे ही महिला कोतवाली पहुंची तो पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी।
मिनी ट्रक ने महिला को कुचला
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के अन्तर्गत बक्सर के निकट गुरुवार की शाम को सड़क पार कर रही एक महिला को एक मिनी…
Read more
























